जमुनहा: मल्हीपुर पुलिस ने 1 अवैध देसी तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा थाना मल्हीपुर मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शंकरनगर चौराहे से जंगल के रास्ते पर ग्राम शंकरनगर के पास अभियुक्त अफरोज निवासी रोशन पुरवा को 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना मल्हीपुर पर मु0अ0सं0 081/2024 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।