नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से इन्नर व्हील क्लब के सदस्यों ने की मुलाकात
संस्था द्वारा करवाये जा रहे विभिन्न कार्यो के बारे भी दी जानकारी
आगामी तीज के त्योहर के कार्यक्रम का भी दिया निमंत्रण
Kullu Times
कुल्लू नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से मुलाकात करने के लिए आज इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अध्यक्ष पूनम शर्मा ने इनर व्हील क्लब की ओर से करवाए जा रहे हैं विभिन्न सामाजिक कार्यों के बारे में भी जानकारी साझा की तो वहीं नगर परिषद की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी स्वागत इस दौरान उनकी ओर से किया गया। अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि इनर व्हील क्लब कुल्लू विभिन्न समय ऊपर सामाजिक कार्यों में आगे आता है और जरूरतमंदों की भी मदद उनकी ओर से की जाती है भाई उन्होंने कहा कि नगर परिषद कुल्लू में इस बार महिलाओं की अधिक भागीदारी है ऐसे में महिलाएं अपने घर से निकालकर सामाजिक क्षेत्र में भी आगे आ रही है इसी वजह से इनर व्हील क्लब ने भी नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से आज मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया वहीं आने वाले समय में संस्था की ओर से करवाए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में अवगत करवाया। और आगामी 15 अगस्त को होने वाले तीज के कार्यक्रम के लिए भी न्योता दिया गया है।
Municipal Council Kullu
Kullu, Kullu | Aug 5, 2026