भिंड नगर: पुरानी गल्ला मंडी के बाहर बिजली की केबल पर झुका नीम का पेड़,फॉल्ट की आशंका,सूचना मिलते ही सुधार के लिए पहुंचे कर्मचारी
भिण्ड। शहर की पुरानी गल्ला मंडी के बाहर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां बिजली की केबल पर नीम का पेड़ झुक जाने से विद्युत लाइन के आपस में टकराने और फॉल्ट होने की आशंका बन गई थी।स्थानीय लोगों ने जब देखा कि पेड़ की शाखाएं बिजली की केबल से टकरा रही है तो उन्होंने तत्काल दोपहर करीब 3 बजे इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी।