सिमडेगा: बिरसा मुंडा जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
सिमडेगा में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस. खोटरे, डीडीसी दीपांकर चौधरी सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। रविवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी।