पिपरा: पीपरा पंचायत मूलभूत सुविधाओं से वंचित, सिरनिया चेडी धाम व जर्जर सड़क निर्माण की उठी मांग
Pipra, Palamu | Apr 16, 2026 पीपरा प्रखंड अंतर्गत आने वाला पीपरा पंचायत आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। करीब 8 हजार की आबादी वाला यह पंचायत जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है, लेकिन विकास की रफ्तार यहां अब तक नहीं पहुंच पाई है। पंचायत क्षेत्र स्थित सिरनिया चेडी मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु मन्नतें लेकर पहुंचते हैं।