सैदपुर: आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर सैदपुर की बेटी ऋषिता राय बनीं उपनिरीक्षक, महानिरीक्षक ने वर्दी पर लगाया स्टार
सैदपुर क्षेत्र स्थित पिपनार गांव की बेटी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात ऋषिता राय को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के आधार पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए उपनिरीक्षक बना दिया गया है। मंगलवार को लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने उनकी वर्दी पर डबल स्टार लगाकर उन्हें औपचारिक रूप से उपनिरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी।