चरपोखरी: पीरो व चरपोखरी में चिलचिलाती गर्मी में लगातार बढ़ती आग लगने की घटनाओं से किसानों में मचा हड़कंप
भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के बीच आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बीते कुछ दिनों में खेतों, खलिहानों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लाखों रुपये की संपत्ति और फसल जलकर राख हो गई। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।