दमोह: हजारी परिवार में शादी से पहले विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी, एसपी से सुरक्षा की मांग
Damoh, Damoh | Apr 30, 2026 दमोह जिले के हटा क्षेत्र में हजारी परिवार ने मारपीट और जान से मारने की धमकियों से भयभीत होकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। आदित्य व अजय हजारी ने आरोप लगाया कि 28 अप्रैल को परिवार के ही कुछ लोगों ने विवाद कर हमला किया। शिकायत के बावजूद थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। 5 मई को होने वाले विवाह को लेकर परिवार दहशत में है और सुरक्षा व निष्पक्ष जांच की मांग की है।