हमीरपुर: भरुआ सुमेरपुर के रामनगर मोहल्ले में कन्या भोज के दौरान फटे सिलेंडर से 10 लोग झुलसे, 6 को कानपुर रेफर
भरुआ सुमेरपुर कस्बे के रामनगर मोहल्ले में नवरात्र की अष्टमी के मौके पर कन्या भोज के लिए खीर बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लग गई। इससे एक महिला सहित करीब दस लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया।प्राथमिक उपचार के बाद 6 लोगों को कानपुर रिफर किया। दस बकरियां भी झुलसी हैं। अस्पताल पहुंचे अपर एसपी, तहसीलदार ने झुलसे लोगो का हालचाल जाना।