सिराथू: अरेनी गाँव पहुँची जिला पंचायत टीम ने सड़क निर्माण की जाँच की, पत्रकार ने मुख्यमंत्री से की जर्जर सड़क की शिकायत
सिराथू तहसील क्षेत्र के औरेनी गाँव के पत्रकार अली अहमद द्वारा विगत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गाँव की जर्जर हुई सड़क की शिकायत की थी।जांचोपरांत औरेनी से गिरधरपुर की दो किलोमीटर की मार्ग निर्माण कार्य शुरू हो गया।मंगलवार 3 बजे मानक की जाँच पड़ताल करने के लिए जिला पंचायत की जेई सबा खान की टीम पहुंची थी।मानक को ध्यान रख निर्माण के निर्देश दिए हैं।