चूरू: रात्रि 10 बजे से सवेरे 6 बजे तक पटाखों पर रहेगा प्रतिबंध, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जारी किए आदेश
Churu, Churu | Oct 25, 2024 जिला कलक्टर सुराणा ने शुक्रवार शाम को 5 बजे बताया कि दीपावली पर्व के अवसर पर जिले में नागरिकों द्वारा रात्रि काल में पटाखे व आतिशबाजी की जाती है, जिसके कारण होने वाले ध्वनि प्रदूषण व वायु प्रदूषण को रोकने हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत रात्रि 10 बजे से सवेरे 6 बजे तक ध्वनि प्रदूषण करने वाले पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।