पुपरी: बल्हा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में पूर्व सांसद नवल किशोर राय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई
बल्हा स्थित कॄषि विज्ञान केन्द्र में गुरुवार को 12 बजे दिन में कृषि विज्ञान केन्द्र के मार्गदर्शक पूर्व सांसद नवल किशोर राय के पुण्यतिथि पर पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्व.राय के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।