ब्रह्मपुर: जेके सीमेंट प्लांट में मजदूरों का आक्रोश, हक की मांग, लेबर कानून के नियमों का नहीं हो रहा अनुपालन
ब्रह्मपुर स्थित जेके सीमेंट प्लांट में मजदूरों के शोषण का मामला अब खुलकर सामने आने लगा है। नावानगर के बाद अब यहां भी श्रमिकों में असंतोष तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार की शाम करीब 6 बजे बड़ी संख्या में मजदूर एकजुट हुए और अपनी समस्याओं को लेकर आपस में विस्तृत चर्चा की।