सांगानेर: बेनीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भेजा मानहानि का लीगल नोटिस
जयपुर। आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लीगल नोटिस भेजकर मानहानि का आरोप लगाया है। बेनीवाल का कहना है कि राठौड़ के सार्वजनिक मंचों और मीडिया बयानों से उनकी राजनीतिक व सामाजिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है।