EASI राजेश कुमार की लम्बी बिमारी के चलते हुई मौत
परिवार के साथ-साथ पुलिस बल की भी बहुत बड़ी क्षति है- डी जी पी नवदीप सिंह विर्क
06 जुलाई 2026
भिवानी
दिनांक 6 जुलाई 2026 को लम्बी बिमारी के चलते EASI राजेश कुमार नं. 337/दादरी की मृत्यु हो गयी। जिसकी पैरेन्ट यूनिट चरखी दादरी है वर्तमान में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत थे। उनका अंतिम संस्कार दिनांक 6 जुलाई 2026 को देर शाम भिवानी जिले के हालूवास गांव में किया गया। अंतिम संस्कार के समय पुलिस थाना चरखी दादरी हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो से ASI नरेन्द्र, HC संदीप सिंह, HC राकेश, HC विनोद कुमार व अन्य के साथ-साथ आस-पास के पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त परिवार व गांव के संगे-संबधी उपस्थित थे। पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल के निर्देश पर चरखी दादरी एवं भिवानी पुलिस के अधिकारियों ने संस्कार के समय अपने दायित्व का निर्वहन किया।
दुःख की इस घड़ी में श्री नवदीप सिंह विर्क पुलिस महानिदेशक हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह परिवार के साथ-साथ पुलिस बल की भी बहुत बड़ी क्षति है। उन्होने कहा कि एक अच्छे पुलिस कर्मी का जाना दुःखद घटना है। उन्होने कहा कि राजेश कुमार हमारे पुलिस बल के बहादुर पुलिस कर्मचारी थे, दुख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और पारिवारिक सदस्यों को दुख सहने की शक्ति दे। उन्होने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा कल्याण शाखा की तरफ से हरसंभव सहयोग किया जायेगा। उनका आचरण व स्वभाव मिलनसार था। उनका जाना हरियाणा पुलिस की बहुत बड़ी क्षति है।
EASI राजेश कुमार का जन्म 4 मार्च 1973 को भिवानी जिले के हालूवास गांव में हुआ था। 10 वीं की शिक्षा प्राप्त करने के बाद 4 अक्तूबर 1998 को हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। इस दुःख की घड़ी में भिवानी पुलिस की टुकड़ी द्वारा निरीक्षक कल्याण सुनील कुमार के नेतृत्व मे शोक सलामी दी गई। अंतिम संस्कार के समय डी एस पी वीरेंद्र सिंह एच एच ओ इनफोर्समेंन्ट चरखी दादरी एवं भिवानी के समस्त पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 6, 2026