महोबा: महोबा में जीआरपी थाने के पीछे आरक्षी बैरक के सामने से दरोगा की बाइक चोरी, शहर कोतवाली में दर्ज की गई प्राथमिकी
Mahoba, Mahoba | May 30, 2026 मिर्जापुर के छुलहवा भेड़ा गांव निवासी हरिभजन गौतम ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान समय में पुलिस लाइन महोबा में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं।19 अप्रैल को अपनी बाइक जीआरपी थाना के पीछे आरक्षी बैरक के सामने खड़ी कर दी थी और जनपद प्रयागराज चले गए थे। लौटकर आने पर बाइक गायब थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।