देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एंव प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने की प्रेसवार्ता, जनता का जताया आभार
गणेश गोदियाल ने पत्रकारवार्ता कर जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अगर 400 पार की हवा न बनती तो उत्तराखंड की फिजा कुछ और होती। हमारे प्रचार की पहुंच शहरी इलाकों में रही, लेकिन गांवों में हम बहुत पीछे थे। वहां टीवी का असर रहा। हमारी पहुंच सोशल मीडिया में ही थी।