देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रुप से लगाई गई फड और ठेलियों के खिलाफ की कार्रवाई, 25 ठेलियों का काटा चालान
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अवैध रुप से लगाई गई फड और ठेलियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने 25 ठेलियों का चालान काटा है। साथ ही 6250 रुपए का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने बताया कि 15 ठेलियों को बाजार चौकी भी लाया गया है।