संग्रामपुर: संग्रामपुर जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई, 7 में से 4 का हुआ निष्पादन
प्रखंड क्षेत्र में भूमि विवादों के स्थानीय स्तर पर निपटारे के लिए प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में इस बार भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शनिवार को दिन के 11 बजे संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी निशीथ नंदन ने की। इस दौरान थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा भी मौजूद रहे।