कायमगंज: गांव मऊरसीदाबाद में 2500 वर्ग मीटर भूमि हुई चिन्हित, बनेगा स्थाई हेलीपैड, आपदा चिकित्सा में मिलेगी मदद
कायमगंज के गांव मऊरसीदाबाद में 2500 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित कर इसका प्रस्ताव डीएम फर्रुखाबाद को मंजूरी के लिए भेजा है। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चिन्हित की गई भूमि की नापजोख का कार्य तहसील प्रशासन द्वारा पूरा कर लिया गया है।यह प्रस्तावित स्थल तहसील मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है। स्थाई हेलीपैड बनाया जाएगा आपदा चिकित्सा में मदद मिलेगी।