ब्रह्मपुर: मोतीपुर में आग लगने से किसानों की फसल राख, भारी नुकसान, हवा से आग का फैलाव और बढ़ा
मोतीपुर गांव में गुरुवार की सुबह अचानक हुए आगजनी की घटना ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गांव के बाहरी इलाके में अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते तीन बीघे में काटकर रखी गई फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इसके साथ ही करीब छह बीघे में खड़े गेहूं के खेत जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान संभल भी नहीं पाए।