नबीनगर: नवाडीह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मची सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ नवीनगर रोड और नवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 376/25 के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। युवक का सिर धड़ से अलग मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे शव देखे जाने क