कैराना: टोल प्लाजा के निकट सड़क हादसे में मां-बेटी और बेटा घायल, मां को हायर सेंटर रेफर किया गया
Kairana, Shamli | Oct 21, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी सुफियान बुधवार को अपनी मां फुरकाना और छोटी बहन गुलफशा के साथ बाइक से हरियाणा के गांव पत्थरगढ़ से घर लौट रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा के निकट दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में साइड मार दी, जिस कारण तीनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल अस्पताल में भर्ती कराए गए।