रॉबर्ट्सगंज: मांची थाना क्षेत्र के पनौरा गांव में शिक्षामित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का न्यायालय ने दिया आदेश
मांची थाना क्षेत्र के पनौरा गांव के शिक्षामित्र संतोष यादव के विरुद्ध न्यायालय ने बुधवार दोपहर 3 बजे एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है मामला करीब 5 माह पूर्व आदिवासी महिला को भगाकर लाने का है,विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र की कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक मांची को सीओ से विवेचना कराने व परिणाम से अवगत कराने का आदेश दिया है।