मड़ियाहू: नेवढ़िया पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में चार लोगों को किया गिरफ्तार
जौनपुर की थाना नेवढ़िया पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। नेवढ़िया पुलिस ने बुधवार की सायं करीब 7 बजे बताया कि क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका के चलते आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया।