मुलताई: चंदोरा खुर्द के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, जनपद अध्यक्ष ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल
Multai, Betul | Sep 25, 2024 मुलताई बोरदेही मार्ग पर स्थित ग्राम चंदोरा खुर्द के पास आज बुधवार देर शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी भाजपा के सदस्यता अभियान से वापस लौट रही मुलताई जनपद पंचायत की अध्यक्ष नान्ही बाई पिरथीलाल डहारे ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक को तत्काल अपने वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचवाया।