मुलताई: भाजपा कार्यालय मुलताई सहित नगर मंडल के सभी बूथों पर मनाई गई स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Multai, Betul | Sep 25, 2024 आज 25 सितंबर को भाजपा कार्यालय मुलताई पर जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पूरे धूम धाम के साथ मनाई गई। भाजपा के अपने छः प्रमुख उत्सवों में से एक पंडित जी की जयंती भी है। स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। दीनदयाल उपाध्याय द्वारा अपने जीवन में संगठन के अनेकों पदो को सुशोभित किए।