दतिया नगर: कांग्रेस का बड़ा ऐलान: 7 मई को ग्वालियर रायरू तिराहा हाईवे पर होगा चक्काजाम
किसानों की समस्याओं ओर गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं में अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध के निवास पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया 7 मई को सुबह 11 बजे मुंबई -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-3) पर चक्का जाम किया जाएगा । यह जानकारी प्रेसवार्ता कर दी गई है.