भरतपुर के दारापुर गांव के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं करीब 15 सवारियां घायल हो गई। यात्रियों ने बताया कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने शराब पी हुई थी और, वह चलती में बस में किराए को लेकर झगड़ा कर रहे थे। इसलिए वह अनियंत्रित हुई थी।