नकुड: तीतरो थाने में तैनात दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
थाना तीतरो में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई की और आरोपी दरोगा को कथित रूप से रिश्वत की रकम लेते समय पकड़ लिया।बताया जा रहा है कि कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।