राज्यपाल मंगू भाई पटेल का आज खरगोन आगमन हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल पटेल हेलीपैड से सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। वे 28 जून 2026 को झिरन्या में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इस दौरान वे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामुदायिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। #khargone_family