जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति संकल्प समारोह, सांसद और वन मंत्री भी हुए शामिल
नशामुक्त युवा और विकसित भारत के संकल्प को लेकर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत के लिए’ अभियान के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रव्यापी संकल्प समारोह में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।