अरनोद: मंडावरा में ग्रामीण सेवा शिविर में मिली बड़ी राहत, श्यामलाल मीणा को मिला आवासीय पट्टा
अरनोद, राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत मण्डावरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही आपसी सहमति से बंटवारे, मक्का बीज वितरण सहित विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।