फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने दुकान से चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी ने अपने साथियो के साथ मिलकर अप्रैल माह में गांव छायंसा की इंवेटर बैटरी की दुकान से इंवेटर व बैटरी की चोरी की थी। आरोपी प्रेमचन्द को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से छायंसा बस स्टैण्ड से चोरी के मुकदमें में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान, आरोपी के घर से 3 बैटरी, 2 इंवेटर व 10000/-रु नगद बरादम हुऐ है।