फरीदाबाद: सेक्टर 37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने 120 पव्वों अवैध देसी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी को अपराध शाखा टीम सब इंस्पेक्टर जगदीश व सिपाही शक्ति ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से जनता कॉलोनी सारन से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 120 पव्वा देसी शराब के बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाना सारन में अवैध शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।