रानी: रानी में कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर, चार लोग घायल, रानी केनपुरा रोड पर हुआ हादसा, पाली रेफर
Rani, Pali | Jul 20, 2025 रानी-केनपुरा सड़क मार्ग पर रविवार शाम 6 बजे पादरली नाड़ी के पास अल्टो कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में खिमाडा निवासी ललित मालवीय और अमित उर्फ शंकर लाल तथा देसूरी निवासी नरसिंग घायल हुए। बाइक खिमाडा से रानी की तरफ आ रही थी। कार रानी से केनपुरा की ओर जा रही थी। घायलों को पहले रानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।