रानी: रानी में बुजुर्ग के गुम हुए 48 हजार रुपए पुलिस और ग्रामीणों की मदद से वापस मिले, बुजुर्ग का हुआ था रो-रो कर बुरा हाल
Rani, Pali | Jul 16, 2025 रानी थाना क्षेत्र के सोमेसर में बुधवार शाम 5.30 बजे एक बुजुर्ग को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उनके खोए हुए पैसे वापस मिल गए। 80 वर्षीय बीजाराम प्रजापत बुधवार को दोपहर सोसायटी बैंक सोमेसर से 48,000 रुपए निकालकर टेवाली जाने वाली रोडवेज बस में बैठे। टेवाली पहुंचने पर उन्हें पता चला कि बैंक से निकाली गई राशि कहीं खो गई है।