रानी: रानी में कार और बाइक की टक्कर से दादा-पोता घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया पाली रेफर
Rani, Pali | Jul 14, 2025 रानी थाना क्षेत्र में रानी-मांडल मार्ग पर सोमवार दोपहर 2 बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दादा पोता घायल हो गए, जिनकी पाली के बांगड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में मांडल गांव निवासी 27 वर्षीय जयपाल वैष्णव पुत्र कालूदास अपने रिश्ते के दादा छगनलाल पुत्र गेनदास के साथ मांडल से रानी जा रहा था। तभी ये हादसा हो गया।