रानी: रानी मे रकमों देवी को पुनः प्रशासक पद पर बहाल किया गया, पंचायती राज विभाग का आदेश जारी
Rani, Pali | Jul 17, 2025 रानी मे राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग ने श्रीमती रकमों देवी, प्रशासक (निवर्तमान सरपंच), ग्राम पंचायत ढारिया, पंचायत समिति रानी, जिला पाली को पुनः गुरुवार दोपहर 1 बजे बहाल कर दिया है। पहले उनके पद के दुरुपयोग के कारण उन्हें पद से हटाया गया था। हालाँकि, जांच के बाद यह पाया गया कि रकमों देवी ने जांच की अवधि में प्रशासनिक कार्यों का पालन उचित रूप से किया।