रानी: रानी में नगरपालिका ने संरक्षण की जिम्मेदारी के साथ लगाए 150 पौधे, पौधों की देखभाल का दिया आश्वासन
Rani, Pali | Jul 18, 2025 रानी मे मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर 2 बजे नगरपालिका ने कृषि मंडी खेल मैदान और स्कूल मैदान समेत विभिन्न स्थानों पर 150 पौधे लगाए हैं। सभी पौधों को टी-गार्ड से सुरक्षित किया गया है। अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगु ने पौधों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना आसान है, उनका संरक्षण उतना ही जरूरी है।