कोल: गभाना हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा
Koil, Aligarh | Feb 25, 2025 अलीगढ़ के थाना गभाना NH-91 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।घटना में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को हाईवे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए पुलिस के द्वारा मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा गया।जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया