टिमरनी: जली फसल को सहारा: टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने ₹2500/क्विंटल पर बिकवाई मूंग
Timarni, Harda | Apr 21, 2026 ग्राम बड़झिरी में आगजनी की घटना ने 8 किसान परिवारों की मेहनत को राख में बदल दिया। मूंग की फसल पूरी तरह जल चुकी थी—हालात ऐसे थे कि फसल को जानवर भी नहीं खा सकते थे। किसान जब अपनी उपज लेकर सिराली मंडी पहुंचे, तो वहां उन्हें मात्र 400 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा था। उम्मीद पूरी तरह टूट चुकी थी।