चानन: बन्नू बगीचा थाना के पुलिस ने 250 लीटर जावा महुआ शराब किया विनष्ट, 90 लीटर देसी महुआ शराब जब्त
शनिवार अपराह्न 12:50 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार बन्नू बगीचा थाना के पुलिस द्वारा बांकुरा कोरासी गांव अंतर्गत विभिन्न जगहों अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ छापेमारी की गई. यहां 250 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया. इधर बरमसिया गांव के पश्चिम जंगल से 90 लीटर महुआ शराब जब्त हुआ.