धमतरी: जिला अस्पताल में जरूरी दवाइयाँ नहीं मिल रही, मरीजों को हो रही भारी परेशानियाँ
कुरुद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि धमतरी जिला चिकित्सालय में रेबीज, हार्ट अटैक सहित अन्य जरूरी दवाइयों की कमी से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। वहीं कई गंभीर मरीजों के समय पर इलाज नहीं मिलने से जान का खतरा भी बढ़ रहा है।