भादरा: भाजपा की जिला संगठनात्मक बैठक में संगठन के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया
भादरा भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जिला संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। जिला प्रभारी दिनेश धाबाई ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू सहित पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। विधायक प्रतिनिधि करण बेनीवाल ने विकास कार्यों की जानकारी दी।