सागर नगर: विधायक द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों हेतुनिशुल्क कोचिंग विधायक प्रज्ञापीठ शरू करने बैठक की आयोजित
विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा नगर के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु विधायक प्रज्ञा पीठ के नाम से प्रकल्प पुनः शुरू करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन विधायक निवास पर किया गया,बैठक में शिक्षा जगत के महत्वपूर्ण लोगों ने सम्मिलित होकर इस प्रकल्प को और भी अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने सुझाव दिए।