घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर में प्रखंड प्रशासन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, बीडीओ भी शामिल रहे
Ghaghra, Gumla | Sep 23, 2025 घाघरा ब्लॉक परिसर में प्रखंड प्रशासन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ दिनेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे और उन्होंने लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। शिविर में ब्लॉक कर्मियों,ग्रामीणों और अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों सहित कई लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।इस क्रम में 14 यूनिट रक्तादान किया गया।