घाघरा: घाघरा सिकवार डैम के पास सड़क दुर्घटना, मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल
Ghaghra, Gumla | Sep 22, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के सिकवार डैम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार भंवरगानी ग्राम निवासी अनिमेश्वर भगत गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायल वर्तमान में सिकवार नदी टोला में रहता है। वह अपने घर घाघरा की ओर से जा रहा था।