घाघरा: घाघरा प्रखंड सहित कई गांवों में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई
Ghaghra, Gumla | Sep 22, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित कई गांव के पूजा पंडालों और घरों में शारदीय नवरात्र की आज कलश स्थापना के साथ विधिवत शुरुआत हो गई है। सुबह शुभ मुहूर्त में घरों और पूजा पंडालों में भक्तों ने मां दुर्गा का आह्वान कर कलश स्थापना की। इसके साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले देवी आराधना पर्व का आगाज़ हो गया है