धौलपुर: धौलपुर कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, वाहन जहां जगह मिली वहीं खड़े हो रहे हैं
जिले के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग व्यवस्था अव्यवस्थित होती नजर आ रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन के वाहनों के लिए स्पष्ट पार्किंग प्रबंधन नहीं होने से परिसर में दोपहिया और चारपहिया वाहन मनमर्जी से खड़े किए जा रहे हैं। हालात यह हैं कि परिसर में अधिकारियों के वाहनों के आसपास भी